जहाजपुर कस्बे में शुक्रवार रात बस स्टैण्ड पर कार के ठेले से टकराने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। इस मारपीट में युवक की मौत हो गई। घटना से जहाजपुर में माहौल गरमा गया। घटना के बाद कस्बे के बाजार बंद हो गए। आक्रोशित लोगों ने जहाजपुर थाने के बाहर धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आधी रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। देर रात पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। कस्बा छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी समझाइश में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार टोंक छावनी निवासी सीताराम (25) पुत्र मोहनलाल कीर रिश्तेदार से मिलने कार से जहाजपुर आया था। उसके साथ उसके तीन साथी भी थे। देर शाम धार्मिक स्थल के पास कार की टक्कर से शरीफ मोहम्मद का सब्जी का ठेला पलट गया। घटना से आसपास मौजूद एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। सीताराम को कार से खींचकर बुरी तरह पीटा। हंगामा होने पर भीड़ जमा हो गई।
इलाज के दौरान मौत
मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने पर सीताराम को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और कीर समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरा बस स्टैंड क्षेत्र बंद हो गया। जहाजपुर थाने और अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। वे नारेबाजी करने लगे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।एसपी यादव, एएसपी राजेश आर्य, डीएसपी नरेंद्र पारीक और थाना प्रभारी राजकुमार नायक सहित आसपास के थानों के थाना प्रभारी बल के साथ वहां पहुंचे। देर रात तक पुलिस बुद्धिजीवियों की मदद से लोगों को समझाने का प्रयास करती रही। विधायक गोपीचंद मीना भी मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस अलर्ट पर
एसपी यादव ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस अलर्ट कर दी गई है। संदिग्ध हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर, पुलिस प्रशासन ने देर रात घटना का वीडियो फुटेज जारी किया। इसमें सीताराम को पीछे से धक्का दिए जाने के बाद नीचे गिरते और फिर बेहोश होते हुए दिखाया गया है।
You may also like
Ranbir Kapoor की फिल्म रामायण का बजट जानकर उड़ जाएंगे होश, दर्ज होगा ये रिकॉर्ड
Crime News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ बार बार रेप करता रहा दरिंदा, बदनामी के डर से उसने उठा लिया बड़ा कदम
गोपाल खेमका हत्याकांड, CCTV आया सामने, तेजस्वी का सरकार पर हमला, SIT गठित
4,6,6,6,6,6: 24 साल के लड़के ने मारे 1 ओवर में 34 रन, अश्विन की टीम को TNPL के फाइनल में पहुंचाया
कंबोडिया और मलेशिया की यात्रा पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा