Top News
Next Story
Newszop

Sikar के धनराज सैनी ने पूरी की हिमालय की चढ़ाई

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, सीकर के रहने वाले धनराज सैनी ने हिमाचल प्रदेश में स्थित फ्रेंडशिप शिखर अभियान पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश का तिरंगा व भारत स्काउट गाइड का झंडा फहराया है। शिखर की ऊंचाई 5289 मीटर है। धनराज के साथ दो अन्य सदस्य हैदराबाद के रहने वाले विशाल और हिमाचल प्रदेश के अनिल थापा भी थे।

इन्होंने अभियान 14 सितंबर को मनाली से शुरू किया था। धनराज सैनी ने पहले हिमालय माउंटेनिरिंग इंस्टीट्यूट दार्जिलिंग से बेसिक व एडवांस कोर्स तथा नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनिरिंग से सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स में ए-श्रेणी प्राप्त की है। धनराज ने फ्रेंडशिप शिखर अभियान अरूण कुमार व रमेश कुमार की गाइडेंस में पूरा किया गया।

धनराज सैनी सफलतापूर्वक हिमालय ट्रैकिंग यात्रा पूरी करने पर स्काउट गाइड सीओ बसंत लाटा व सीकर जिले के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बता दें कि धनराज सैनी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय एडवेंचरर संस्थान पचमढ़ी में कार्यालय सचिव सह-जूनियर प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

Loving Newspoint? Download the app now