Top News
Next Story
Newszop

Jodhpur के काजरी में किसान मेला आयोजित किया गया

Send Push

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर के काजरी में किसान नवाचार दिवस के मौके पर खरीफ-2024 का मेला भरा। मेले में जोधपुर सहित जिले भर के किसान पहुंचे। वैज्ञानिकों ने काजरी में उगाई जा रही उन्नत किस्म की फसलों के बारे में किसानों को जानकारी दी।कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर एसपीएस तंवर ने बताया- कृषि के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। इसके चलते उन्हें सीधे ही हरे भरे खेतों का अवलोकन करवाया गया। उन्होंने बताया कि काजरी की ओर से विकसित की गई मोठ की नई किस्म इन इलाकों में गेम चेंजर साबित होगी।

image

किसान समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अधिक रोजगार आमदनी अर्जित कर पाएंगे। पशुओं के चारे के लिए भी घास की नई किस्म काजरी 2178 से चारे की उपलब्धता बढ़ेगी। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आरके सोलंकी ने बाजरा, कंगनी और चीना की उन्नत किस्म और मिलेट्स के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसानों को फसल वाटिका, कृषि वानिकी, बीज उत्पादन, पादप उद्यान, जैविक खेती, कृषि विज्ञान केंद्र आदि का भ्रमण करवाकर जानकारी दी गई।

Loving Newspoint? Download the app now