राजस्थान सरकार द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द न करने का स्टैंड लेने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कोर्ट में इस दलील के बाद अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीना पर निशाना साधा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि सत्य और असत्य के बीच की रेखा स्पष्ट होनी चाहिए, धुंधली नहीं होनी चाहिए। पीसीसी चीफ ने कहा, "एसआई भर्ती को लेकर भाजपा सरकार द्वारा लिया गया निर्णय युवाओं के साथ विश्वासघात है, मंत्री के माहौल, बयानों और हंगामे के विपरीत है। सत्ता में आने के बाद भाजपा इस भर्ती को रद्द करने से इनकार कर रही है।"
कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछे ये सवाल
डोटासरा ने कहा कि अब इस भर्ती को लेकर भाजपा सरकार का निर्णय उनकी कथनी और करनी में अंतर और उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है। युवाओं के साथ धोखा करने वाले भाजपाइयों को अब जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सवाल भी पूछे-
भाजपा सरकार और कृषि मंत्री बताएं कि एसआई भर्ती को लेकर राजस्थान के 9 लाख लोगों की भावनाओं का क्या होगा?
मंत्री जी को यह भी बताना चाहिए कि क्या "जनभावना के साथ खड़े होने" का दंभ सिर्फ सत्ता हथियाने की साजिश थी?
भाजपा पर भी लगाए ये आरोप
पीसीसी चीफ ने भाजपा पर आरोप लगाया, "भर्ती परीक्षा को लेकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाए। भर्ती रद्द करने का वादा करके युवाओं के सपनों को लूटा और सत्ता हासिल की।प्रधानमंत्री मोदी ने भी खुद भर्ती परीक्षाओं पर सवाल उठाए थे। 'पूरी चयन प्रक्रिया को संदेह के घेरे में लाना ठीक नहीं', सरकार के इस बयान से साफ है कि युवाओं के साथ धोखा हुआ है, उन्हें भ्रमित करने के लिए ही माहौल बनाया गया।"
You may also like
महज 7 घंटे की झमाझम बारिश ने भर दिया राजस्थान का ये बड़ा बांध! जलस्तर बढ़ने पर खोलने पड़े तीन गेट, वीडियो में देखे खूबसूरत नजारा
SM Trends: 3 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
VIDEO: काउंटी क्रिकेट में चहल ने बिखेरा जलवा, करिश्माई गेंद डालकर किया बोल्ड
कर्नाटक : मुख्यमंत्री द्वारा अपमानित किए जाने के बाद पुलिस अधिकारी ने मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
क्या है लागत मुद्रास्फीति सूचकांक, क्यों कैपिटल गेन टैक्स कैलकुलेशन में है इसकी अहम भूमिका, जानिए