Next Story
Newszop

भगवान विष्णु की कृपा से आज इन 5 राशियों को होगी चौतरफा लाभ की प्राप्ति, जानिए आज किस-किस के कदम चूमेगी कामयाबी ?

Send Push

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 17 जुलाई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शांतिपूर्ण और सुकून भरा रहेगा। इन राशियों के आज सभी काम बनेंगे। साथ ही कई तरह की परेशानियाँ भी खत्म होंगी। आइए जानते हैं कि आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है?

कर्क
17 जुलाई 2025 का दिन कर्क राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। आज बुधादित्य योग आत्मविश्वास, बुद्धि और संचार कौशल में वृद्धि करेगा। दोपहर बाद आपको कार्यों में सफलता और मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और आध्यात्मिक उन्नति होगी। आज नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ और पारिवारिक सुख प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह
सिंह राशि वालों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको विदेश यात्रा या आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। दोपहर बाद कार्यों में प्रगति और मानसिक शांति मिलेगी। गूढ़ विद्याओं को जानने और उन पर शोध करने में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज के दिन नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने लेन-देन में राहत और पारिवारिक सुख मिल सकता है।

तुला
17 जुलाई 2025 का दिन तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व, पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। आज आर्थिक स्थिरता और रिश्तों में मधुरता आएगी। दोपहर के बाद आपको कार्यों में सफलता और मानसिक शांति मिलेगी। आज शत्रुओं पर विजय और स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज के दिन व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और पारिवारिक सुख संभव है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन शुभ रहेगा। आज आपको भाग्योदय, उच्च शिक्षा और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बुद्धि और संवाद क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में साहस और नई शुरुआत का अवसर मिलेगा। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में प्रगति और शांति मिलेगी। संतान और रचनात्मक कार्यों में आपको मदद मिलेगी। आज के दिन सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, संपत्ति से लाभ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन
17 जुलाई 2025 का दिन मीन राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास और स्थिरता में वृद्धि होगी। साथ ही आपको बुद्धि, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपमें साहस और संचार क्षमता बढ़ेगी। दोपहर के बाद आपको कार्य में प्रगति और मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपको शिक्षा में प्रगति, संतान से सुख और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now