राजस्थान में अलवर जिले के गांधी नगर शालीमार इलाके से शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। जहां मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. सुमित मित्तल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे घर में अकेले थे। सुबह 11 बजे उनके भाई नवीन मित्तल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
अस्पताल नहीं पहुंचने पर खुला राज
डॉ. सुमित साहबजोड़ा स्थित शिवाजी पार्क में विश्वास अस्पताल चलाते थे। शुक्रवार सुबह वे अस्पताल नहीं पहुंचे। वार्ड बॉय ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे अपने घर गए, जहां डॉ. सुमित फंदे से लटके मिले। वार्ड बॉय ने तुरंत उनके भाई नवीन को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को फोन किया। नवीन ने बताया कि गुरुवार को उनकी अपने भाई से आखिरी बार बात हुई थी। तब डॉ. सुमित ने कहा था कि वे बहुत परेशान और टूट चुके हैं।
पत्नी से काफी समय से चल रहा था विवाद
पुलिस जांच में पता चला है कि डॉ. सुमित का अपनी पत्नी सीमा से कई सालों से विवाद चल रहा था। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करा रखे थे। सीमा ने 2021 में डॉ. सुमित पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उसने दावा किया था कि डॉ. सुमित ने उसका मोबाइल छीनकर उसके बैंक खाते से 32 लाख रुपये अपने भाई और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर लिए। वहीं, डॉ. सुमित ने अपनी पत्नी और उसके भाई पर स्कीम-2 स्थित मकान हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। दोनों मामलों की अभी जांच चल रही है।
दूसरों को जीने की सलाह देने वाले ने की आत्महत्या
डॉ. सुमित अपने अस्पताल में आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे लोगों की काउंसलिंग करते थे। वे मरीजों को मानसिक तनाव से उबरने और जीवन जीने की सलाह देते थे। लेकिन पारिवारिक कलह के चलते वे खुद टूट गए और यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
You may also like
टेलर स्विफ्ट ने अपने संगीत के मास्टर रिकॉर्डिंग्स का अधिग्रहण किया
पत्नी के रिश्तों का खौफनाक अंजाम: पति ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस भी रह गई हैरान!
रिंकू सिंह की शादी की तारीख आई सामने, बड़े बड़े लोगों के शामिल होने की उम्मीद
8 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या, कोर्ट ने कहा- अब दया नहीं, सजा ही सजा!
नेपालः राजतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पूर्व उपप्रधानमंत्री थापा सहित कई गिरफ्तार