16 जुलाई 2025, बुधवार का दिन विशेष है। इस दिन शोभन योग बन रहा है। षष्ठी तिथि रहेगी। यह दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। इस दिन पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का संयोग रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन लाभदायक रहेगा। इस दिन व्यापार में नए सौदे, नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। इस दिन किसी मित्र या सहकर्मी की मदद लें, लाभ होगा। उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि वालों को बुधवार को पारिवारिक सुख मिलेगा और साथ ही प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। इस दिन धैर्य रखें, कोई भी बड़ा फैसला कल तक टाल दें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य में इस दिन सुधार देखने को मिल सकता है। आप पहले से बेहतर महसूस कर सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन सकते हैं। अनावश्यक विवादों से बचें, मन शांत रखें। उपाय: मूंग का दान करें।
धनु राशि वालों को 16 जुलाई को लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। आज का दिन लक्ष्य निर्धारित कर कार्य आरम्भ करने का है। आलस्य त्यागें और आगे बढ़ें। उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएँ।
मीन राशि वालों के लिए यह दिन उत्तम रहेगा, इस दिन मानसिक शांति और आध्यात्मिक सफलता के योग बन सकते हैं। मीन राशि वालों को इस दिन अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए। उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ।
You may also like
ENG W vs IND W 2025: इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में श्री चरणी के प्रदर्शन से खुश हुईं कप्तान हरमनप्रीत, बोलीं- WPL से हैं श्री पर…
गोगुंदा में टोल नाके पर पुलिस ने पकड़ी 1100 किलो चांदी, करोड़ों की तस्करी का खुलासा
झारखंड के मंत्री इरफान को कोर्ट से बड़ा झटका, सशरीर उपस्थिति से छूट की याचिका खारिज
सरकार की व्यवस्था से गदगद कांवड़ यात्री, बोले, कोई दिक्कत नहीं हुई
सान्या मल्होत्रा जल्द ही एक्शन कॉमेडी फिल्म में आएंगी बोल्ड रोल में नजर