Next Story
Newszop

शर्मनाक! नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Send Push

श्रीगंगानगर में नाबालिग से यौन शोषण करने वाले आबकारी विभाग के कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। अनूपगढ़ शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित आबकारी विभाग के कांस्टेबल प्रताप सिंह ने 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। सोमवार रात करीब 9 बजे अनूपगढ़ में एक किशोरी ने आबकारी कार्यालय के दो कार्मिकों पर यौन शोषण का आरोप लगाया।

आरोपी सेना से रिटायर्ड है

शिकायत मिलने के बाद एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने मौका मुआयना किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला भी दर्ज किया गया। पोक्सो एक्ट मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कौशिक ने की। पुलिस उपाधीक्षक कौशिक ने मंगलवार शाम को पीड़िता और फिर आरोपी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। मुख्य आरोपी प्रताप सिंह ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी सेना में 16 साल नौकरी करने के बाद रिटायर्ड हुआ था। वर्ष 2012 से वह अनूपगढ़ आबकारी निषेध दस्ते में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।

आरोपियों ने 3-4 दिन तक किया अपराध

पीड़ित के पिता की रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई की रात करीब 8 बजे जब उसका बेटा खेलकर घर लौटा तो वह डरा हुआ था। उसने अपने पिता को बताया कि आबकारी थाना परिसर में खेलते समय दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे एक कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित ने बताया कि कांस्टेबल प्रताप सिंह और देवीलाल ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। यह कृत्य 3-4 दिन तक दोहराया गया। 26 मई की रात को जब आरोपियों ने फिर से उसके साथ जबरदस्ती की तो नाबालिग वहां से भाग गया और उसने अपने पिता को पूरी बात बताई। पीड़ित के शरीर पर चोट के साफ निशान भी हैं।

Loving Newspoint? Download the app now