
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार जनता से वसूली कर रही है। सुविधाएं नहीं दे रही है लेकिन जमकर टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग के कारण आठ लाख रुपये का चालान कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पूरा सिस्टम चला रहे हैं। पुलिस पैसा वसूल रही है। सरकार की तरफ से जो गाड़ी हमें दी गई है वो चलने की हालत में नहीं है। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ में सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने जीएसटी की दरों में बदलाव पर कहा कि ये सब चुनाव को देखकर किया गया है। मुनाफाखोरी कम नहीं हो रही है। ट्रंप के टैरिफ ने भाजपा के लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है। मेक इन इंडिया की बात करने वाले लोग हमारे बाजारों में चीन का माल भर दे रहे हैं। चीन का सामान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को पूरी तरह खत्म कर देगा। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि जुगाड़ आयोग भाजपा के लिए वोटों का इंतजाम कर रहा है। अब उनकी चोरी पकड़ी जा चुकी है। ये लोग देश के साथ धोखा कर रहे हैं। जब जुगाड़ आयोग ही धोखा करे तो लोग कहां जाएं। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के अब गिनती के दिन ही बचे हैं। ये जल्दी ही जाने वाले हैं। कहा कि प्रधानी के चुनाव में बिल्कुल भी वोट चोरी नहीं हो पाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना अपमानजनक है। इस सरकार में सभी लोग दुखी हैं। हर जगह भ्रष्टाचार और वसूली हो रही है।
You may also like
चाणक्यपुरी में अनुष्ठान और पूजा के नाम पर एयरफोर्स अफसर की पत्नी से 1.14 लाख ठगे
एशेज सीरीज की तैयारी में जुटे कमिंस, चोट से वापसी के लिए समयसीमा तय की
GST घटने के बाद 95,500 रुपये तक सस्ती हुईं Honda की गाड़ियां, जानें कार पर कितनी होगी बचत
अखिल अक्किनेनी और ज़ैनब रवजी का पहला जन्मदिन समारोह
लेख: उत्तराखंड में बाढ़-बारिश से 5 महीने में 80 मौतें, 100 से ज्यादा लापता... आखिर क्या है इन आपदाओं की वजह?