कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने सबको हिला दिया है। रायपुरवा इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भारती गौतम की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रोहित उर्फ वाहिद खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर गया। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या को कबूल कर लिया और कुछ ऐसे राज खोले जो सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
आरोपी ने खोले चौंकाने वाले राजरोहित ने बताया कि वह भारती गौतम के साथ लिव-इन में रहता था। लेकिन महिला के कई पुरुष मित्र थे, जो अक्सर घर आते-जाते रहते थे। आरोप है कि भारती उन लोगों के साथ शराब पीती और नशा भी करती थी। इसी वजह से रोहित लंबे समय से काफी तनाव में था। वह सह नहीं पा रहा था कि उसकी पार्टनर के इतने सारे बॉयफ्रेंड्स हैं।
नशे में हुई झड़प, फिर हो गई हत्याहत्या वाली रात की कहानी और भी हैरान करने वाली है। रोहित ने कबूला कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और चिकन पार्टी की। नशे के सुरूर में बातें बढ़ीं और झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर रोहित ने भारती का गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। लेकिन कुछ घंटों बाद ही पछतावा हुआ और वह खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना लिव-इन रिलेशनशिप में छिपे खतरों को एक बार फिर उजागर कर रही है।
You may also like

साइबर फ्रॉड को नहीं कर सकते नजरअंदाज, हाई कोर्ट ने धोखाधड़ी केस में दो को जमानत देने से किया इनकार

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

कांग्रेस नेताओं ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

Crime: लाइब्रेरी से लौट रही 17 साल की लड़की को युवक ने मारी गोली, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

अंडरआर्म्स औरˈ जांघों के कालेपन से मिल जाएगी निजात, बस करना होगा ये काम﹒





