जबलपुर, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Indian संस्कृति एवं पंरपराओं तथा प्रकृति के सरंक्षण और पशुधन संवर्धन के प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज यहाँ उमरिया स्थित गौशाला में पूरे विधि विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा की. महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, संतोष वरकड़े एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज भी उनके साथ थे. इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री सिंह ने जबलपुर और प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी तथा उनकी उन्नति एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना की.
स्वामी नृसिंह दास जी महाराज और संत ज्ञानेश्वरी दीदी के सान्निध्य में जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा के इस कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर एवं दामोदर सोनी, क्षेत्रीय पार्षद रजनी सुरेंद्र साहू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अभय सिंह ठाकुर, पंकज दुबे, संदीप जैन भी मौजूद थे.
इसके पहले गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने नगर निगम द्वारा संचालित उमरिया गौशाला पहुँचने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का जोरदार स्वागत किया गया. लोक निर्माण मंत्री सिंह ने पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच भगवान गोवर्धन की पूजा की. इस अवसर पर उन्होंने गायों की पूजा भी की. कार्यक्रम के समापन पर लोक निर्माण मंत्री सिंह ने नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नृसिंह दास जी महाराज एवं संत ज्ञानेश्वरी दीदी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया. स्वामी नृसिंहदास जी महाराज ने भी लोक निर्माण मंत्री सिंह का शाल और श्रीफल भेंटकर अभिनन्दन किया.
गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में स्वामी नृसिंह दास जी महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुये इस पर्व के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने प्रदेश में शासकीय स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिये Chief Minister डॉ मोहन यादव को साधुवाद भी दिया. स्वामी नृसिंह दास जी ने कहा कि गोवर्धन पूजा Indian संस्कृति के साथ-साथ प्रकृति से मनुष्य के जुड़ाव का प्रतीक भी है.
—————
(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक
You may also like
सब के सब चोर हैं ये…ऑनलाइन सेल में खरीदे सामान की अबतक नहीं हुई डिलिवरी, 1 महीने से इंतजार में लोग
उमाशंकर दूबे हत्याकांड का एक आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
जैसलमेर बस हादसे में 26वीं मौत, 22 वर्षीय ओमाराम की मौत, विशाखा की हालत गंभीर
22 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Scorpio N को अपडेट कर रही Mahindra, नए फीचर्स से धूम मचाएगी SUV, जानें डिटेल्स