Top News
Next Story
Newszop

सिटाडेल: हनी बनी के प्रीमियर में Priyanka Chopra और Samantha ने जमकर लूटी लाइमलाइट, नही देखा होगा वरुण धवन का ऐसा अवतार

Send Push

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - पिछले साल प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर सिटाडेल रिलीज हुई थी। इसके बाद सिटाडेल: डायना रिलीज होने जा रही है, जिसमें मटिल्डा डी एंजेलिस अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा सिटाडेल हनी बनी है, जिसमें सामंथा रूथ प्रभु और वरुण धवन अहम भूमिका में हैं। सिटाडेल: डायना 10 अक्टूबर और सिटाडेल हनी बनी 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इटैलियन और भारतीय सीरीज का प्रीमियर लंदन में हुआ, जिसमें सिटाडेल सिनेमैटिक यूनिवर्स के कलाकारों और निर्माताओं ने हिस्सा लिया।

image
नेशनल अवॉर्ड विनर प्रियंका चोपड़ा ने दोनों शो की प्रीमियर नाइट पर रेड बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।सिटाडेल हनी बनी की लीड एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपने शो के प्रीमियर पर नेवी ब्लू ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं। एक्ट्रेस इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

image
प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है- सिटाडेल यूनिवर्स की महिलाएं, सिटाडेल (यूएस), सिटाडेल (भारत) हनी बनी और सिटाडेल (इटली) डायना। प्रियंका द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में सिटाडेल की तीनों अभिनेत्रियां एक साथ हंसती और मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Loving Newspoint? Download the app now