इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस पूरे जोर शोर से लगी है। हालांकि भाजपा के लिए एक राहत की खबर हैं। पार्टी के पूर्व विधायक और निर्दलीय प्रत्याशी रामपाल मेघवाल ने अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा में वापसी कर ली है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक प्रेस वार्ता में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी मेघवाल को मनाने में सफल रही है।
क्या बोले पार्टी अध्यक्ष
मीडिया रिपोटर्स की मानेे तो राठौड़ ने कहा कि इस फैसले से पार्टी को रणनीतिक मजबूती मिली है। अब भाजपा इस उपचुनाव में पहले से कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि अंता में भाजपा स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज करेगी। पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। अब उन्होंने पुनः भाजपा परिवार में वापसी कर ली है।
मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत
बैठक के दौरान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने खुद रामपाल मेघवाल को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। राठौड़ ने कहा, भाजपा एक परिवार है, यहां मनभेद नहीं, केवल मतभेद हो सकते हैं। मेघवाल जी की वापसी से संगठन और मजबूत हुआ है। मेघवाल ने भी अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच काम करेंगे।
pc- navbharat
You may also like

अहमदाबाद: एडवांस लेकर दर्जी ने समय पर नहीं सिला ब्लाउज, लगा 7 हजार का जुर्माना

कर्क साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 : अचानक लाभ मिलने की संभावना

'राहुल गांधी-तेजस्वी यादव जननायक नहीं', तेज प्रताप यादव बोले- अपने बल पर कुछ करो तब मानेंगे

नीसा देवगन और ओरी ने हूबहू कर डाली काजोल और रेखा की कॉपी, गाल पर काला तिल भी बनाया, बोल पड़ीं मलाइका अरोड़ा

अफगानिस्तान पर हमला किया तो इस्लामाबाद को तबाह कर देंगे... तालिबान की पाकिस्तान को खुली धमकी, तुर्की शांति वार्ता फेल





