इंटरनेट डेस्क। भगवान जगन्नाथ की नगरी ओडिशा के पुरी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे देश प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। वैसे इस घटना को अंजाम देने वाले शिक्षित लोग है। दरअसल, यहां पर एक कॉलेज लेक्चरर ने अवैध संबंधों के शक में अपनी ही पत्नी और एक युवक पर हथौड़े से हमला कर दिया। बताया जा रहा हैं पत्नी भी शिक्षिका है। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों को अर्धनग्न कर शहर की सड़कों पर घुमाया गया।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज लेक्चरर और उसके साथी ने महिला और एक अन्य शख्स पर हथौड़े से हमला कर दिया और उन्हें बीच रोड पर कपड़े फाड़कर घुमाया। बताया जा रहा है कि यह हमला अवैध संबंधों के शक में किया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पति से अलग रह रही थीं शिक्षिका
इस मामले में पुलिस ने बताया कि 37 साल की शिक्षिका काफी समय से 43 साल के पति से अलग रह रही थीं। शिक्षिका घरेलू हिंसा की शिकायत के चलते पति से अलग पुरी जिले में एक किराये के घर में अपने 14 साल के बेटे के साथ रह रही थीं। बीते मंगलवार को लेक्चरर और उसका एक दोस्त अचानक महिला के घर पहुंचे। दोनों ने महिला और एक अन्य शख्स को घर में पाकर उस पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों को गंभीर चोट आईं हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हथौड़े से हमला करने के बाद दोनों के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह महिला को बालों से पकड़कर घसीटता हुआ ले गया। दोनों ने मिलकर महिला और उस शख्स को माला पहनाई। साथ ही उस शख्स से महिला की मांग में सिंदूर भी भरवाया। दोनों को बीच सड़क पर घुमाया।
pc-amar ujala scmp.com
You may also like
इस वजह से लड़कियां खुद से छोटी` उम्र के लड़कों से करना चाहती हैं शादी, होते हैं ये फायदे
क्या Women's World Cup मैच में पाकिस्तान के साथ हुई चीटिंग? जान लो Muneeba Ali के Run Out पर क्या कहता है ICC का नियम
कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज रोज पैर के` इस पॉइंट को 3 मिनट दबाएं फिर देखें कमाल
विराट तो फिर भी ठीक… लेकिन रोहित का World Cup 2027 में खेलना नामुमकिन! ये रही 3 बड़ी वजह
Bihar Chunav 2025 : इस बार बिहार की गद्दी पर कौन करेगा राज़ किसका बन रहा माहौल ? C-Voter की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा