लखनऊ। यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता आजम खान आखिर और 23 महीने जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर सीतापुर जेल से रिहा हो गए। आजम खान इससे पहले 27 महीने तक जेल में रहे थे। सपा सरकार के दौर में मुलायम सिंह यादव के बाद आजम खान सबसे कद्दावर नेता माने जाते थे। कहा जाता था कि आजम खान की मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता, लेकिन साल 2017 में यूपी में बीजेपी सरकार के सत्ता संभालने के बाद आजम खान के बुरे दिनों की शुरुआत हुई। आजम खान पर 104 केस दर्ज हुए थे। जिनमें से 93 केस सिर्फ उनके गृह जिले रामपुर में दर्ज कराए गए थे।
#WATCH | Sitapur, Uttar Pradesh | Samajwadi Party leader Azam Khan released from Sitapur Jail after being granted bail in all cases against him. pic.twitter.com/az45GWNddv
— ANI (@ANI) September 23, 2025
आजम खान की रिहाई पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव और उनके भतीजे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुशी जताते हुए ये कहा।
#WATCH | On SP leader Azam Khan to be released from Sitapur Jail today, party MLA Shivpal Singh Yadav says, "Government framed him in false cases. But Court granted him relief. So, we welcome the decision of the Court...SP is extending him all help."
— ANI (@ANI) September 23, 2025
On speculations of him… pic.twitter.com/2VPXIlPTr0
#WATCH | Lucknow, UP: On speculations of SP leader Azam Khan joining BSP, SP chief and MP Akhilesh Yadav says, "Azam Khan and Samajwadis have played a major role in facing BJP for a long time now...We hope that in the time to come, all his cases will be finished. The manner in… pic.twitter.com/jvkbsuDiQH
— ANI (@ANI) September 23, 2025
आजम खान पर अपने जौहर अली विश्वविद्यालय के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा करने का केस लगा। साथ ही लाइब्रेरी से किताबें चुराने और यहां तक कि बकरी चोरी करने का केस भी दर्ज हुआ। जमीन से जुड़े 11 केस आजम खान पर हैं। सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का भी आजम खान पर केस दर्ज हुआ था। आजम खान पर दर्ज मुकदमों में से 12 पर कोर्ट ने फैसले सुनाए हैं। आजम खान को कुछ मामलों में सजा हुई है, तो कुछ में कोर्ट ने उनको बरी किया है। आजम खान पर 59 केस मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे हैं। जबकि, 19 मामलों में सेशन कोर्ट और 3 मामलों में जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। यानी आजम खान पर अब भी 81 केस ऐसे हैं, जिनमें उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
आजम खान, पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम की फाइल फोटो।आजम खान सबसे पहले 26 फरवरी 2020 को जेल गए थे। उस वक्त उनको 27 महीने कैद में रहना पड़ा था। फिर आजम खान को जमानत मिली थी, लेकिन 18 अक्टूबर 2023 को आजम खान को उस वक्त फिर जेल जाना पड़ा जब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के दो बर्थ सर्टिफिकेट का मामला सामने आया। इस मामले में आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को भी जेल जाना पड़ा था। बाद में तजीन और अब्दुल्ला को जमानत मिल गई थी, लेकिन आजम खान अब जेल से बाहर आए हैं। अब अगर किसी कोर्ट से आजम खान को सख्त सजा सुनाई जाती है, तो फिर जेल जाने की नौबत आ सकती है।
The post Azam Khan: अब तक 4 साल से ज्यादा कैद में बिता चुके हैं आजम खान, जेल जाने का खतरा इस वजह से बरकरार! appeared first on News Room Post.
You may also like
मेष राशि वाले हो जाएं तैयार! नवरात्रि के तीसरे दिन 24 सितंबर को आएगा जीवन में बड़ा बदलाव
क्या वृषभ राशि वालों को नवरात्रि के तीसरे दिन मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी? पढ़ें आज का राशिफल!
Ashes 2025-26: एशेज सीरीज के लिए हुई इंग्लैंड टीम की घोषणा, हैरी ब्रूक बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए उपकप्तान
Gold को लेकर US से भारत तक हड़कंप, एक्सपर्ट का Alert- फटने वाला है बुलबुला
24 सितंबर 2025: मिथुन राशि वालों के लिए नवरात्रि का तीसरा दिन लाएगा अप्रत्याशित तरक्की