काहिरा: भारत के एक दोस्त मुस्लिम देश में जमीन में दफन अरबों डॉलर का खजाना मिला है। इस खजाने की कीमत कई सौ अरब डॉलर आंकी गई है। अगर यह देश खजाने को पृथ्वी से बाहर निकालकर बेचता है तो इससे भारी-भरकम कमाई होने की उम्मीद है। भारत के इस दोस्त का नाम मिस्र है। मिस्र गंभीर आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस खजाने से मिस्र का आर्थिक संकट दूर होगा और खजाने में विदेशी पैसा भी आएगा। इस खोज से मिस्र का घरेलू उत्पादन भी बढ़ेगा और ऊर्जा आयात भी कम होगा।
मिस्र के पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या कहा
मिस्र के पेट्रोलियम एवं खनिज संसाधन मंत्रालय (MoMPR) ने पश्चिमी रेगिस्तान में एक नई प्राकृतिक गैस खोज की घोषणा की है। यह खोज बद्र अल-दीन पेट्रोलियम कंपनी (BAPETCO) द्वारा बद्र-15 क्षेत्र में BED 15-31 कुएं के माध्यम से की गई है। मंत्रालय के अनुसार, नए कुएं को पहले ही चालू कर दिया गया है, जिसकी प्रारंभिक उत्पादन दर 16 मिलियन क्यूबिक फीट (mcf) गैस और 750 बैरल कंडेनसेट प्रतिदिन है। निचले बहरिया जलाशय में स्थित इस खोज से मिस्र के भंडार में लगभग 15 बिलियन क्यूबिक फीट (bcf) गैस जुड़ने की उम्मीद है।
तकनीकी पुनर्मूल्यांकन का काम जारी
भविष्य में ड्रिलिंग के लिए उपयुक्त स्थानों का निर्धारण करने, उत्पादन को और बढ़ाने और देश के प्राकृतिक गैस संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए जलाशय का तकनीकी पुनर्मूल्यांकन वर्तमान में चल रहा है। यह घोषणा निवेश आकर्षित करने, अन्वेषण गतिविधियों को बढ़ाने और प्राकृतिक गैस उत्पादन एवं निर्यात के लिए एक क्षेत्रीय केंद्र के रूप में मिस्र की स्थिति को मज़बूत करने की मंत्रालय की व्यापक रणनीति के अनुरूप है।
मिस्र में लगातार बढ़ रहा ऊर्जा का उत्पादन
पश्चिमी रेगिस्तान में 2025 के दौरान कई बड़ी खोजें हुईं। सबसे ताजा खोज 27 अगस्त 2025 को हुई, जब अगिबा पेट्रोलियम कंपनी ने कहा कि उसके "नॉर्थ डीप लोटस-1" कुएं ने प्रतिदिन लगभग 1,835 बैरल कच्चे तेल और 7 मिलियन क्यूबिक फीट गैस का प्रारंभिक उत्पादन किया है और अनुमान है कि इससे लगभग 5 मिलियन बैरल तेल समतुल्य (बीओई) भंडार बढ़ेगा।

You may also like

किशोरी की हत्या में शामिल पिता सहित तीन गिरफ्तार, गया जेल

27 के चुनाव से पूर्व मुरादाबाद मंडल में 50 हजार से अधिक नए लोगों को जोड़ेगी शिवसेना : गुड्डू सैनी

भारत और अंगोला की साझेदारी आपसी विश्वास, सम्मान और साझा समृद्धि की दृष्टि पर आधारित: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत

गुरुद्वारा श्री गुरूनानक सत्संग सभा में शुक्राने का सजाया गया दीवान