अगली ख़बर
Newszop

Video: 'एक दूजे से हुए जुदा...' शहनाज गिल गाना सुन फूट फूटकर रोईं, आंसू देख फैंस बोले- मिस यू सिद्धार्थ

Send Push
एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल को रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' से पहचान मिली थी। इसी शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फैंस उन्हें प्यार से 'सिडनाज' बुलाते थे। सिद्धार्थ के गुजर जाने के बाद शहनाज ने उनके बारे में खुलकर बात नहीं की है। पर अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी आंखों से आंसू छलक रहे हैं। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ को याद करके ही उनकी आंखें नम हुई हैं।

शहनाज गिल अपनी हालिया रिलीज मूवी 'इक कुड़ी' का प्रमोशन कर रही हैं। इसी सिलसिले में वो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में पहुंचीं। इस शो में एक बच्चे ने साल 2011 की फिल्म 'बॉडीगार्ड' का गाना 'एक दूजे से हुए जुदा... तेरी मेरी ' गाया। इसमें सलमान खान और करीना कपूर लीड रोल में थे।

शहनाज गिल का वायरल वीडियो


आंसू नहीं रोक पाईं शहनाज

इस गाने को सुनकर शहनाज गिल इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो इस पर कंट्रोल नहीं कर पाईं। इस क्लिप पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा, 'मिस यू सिड, लव यू शहनाज।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'मिस यू सिद्धार्थ।' एक फैन ने कहा, 'हे भगवान, मुझे रुला दिया। मेरी प्यारी शहनाज ने बहुत कुछ सहा है।'

हार्ट अटैक से हुआ था निधन
मालूम हो कि सिद्धार्थ शुक्ला का साल 2021 में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। वो 'बिग बॉस 13' के विनर थे। उन्होंने कई हिट टीवी सीरियल में काम किया था। फिल्मों में भी नजर आए थे।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें