लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी अब अगले लक्ष्य पर आगे बढ़ती दिखने लगी है। करीब 15-16 माह में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार चुनाव के बाद यूपी में राजनीतिक माहौल गरमाना तय माना जा रहा है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी पॉलिटिक्स पर बड़ा बयान दिया है। पिछले दिनों लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच टकराव के दावे विपक्षी समाजवादी पार्टी की ओर से किए जाते रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी को हटाए जाने का कई बार दावा किया है। हालांकि, राजनाथ सिंह सीएम योगी की पीठ थपथपाते दिखाई दिए हैं। इससे साफ होता दिख रहा है कि भाजपा एक बार फिर 2027 में योगी आदित्यनाथ के चेहरे के दम पर ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है।
रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने बिहार चुनाव के बीच न्यूज-18 को दिए गए इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। रक्षा मंत्री ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर सवाल पर पहले ही कहा कि हमलोग तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। यूपी में भाजपा सरकार के कार्यों और विकास योजनाओं को लेकर तारीफ की। राजनाथ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ यूपी में अच्छी सरकार चला रहे हैं। कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर उन्होंने योगी सरकार की खूब तारीफ की।
रिकॉर्ड बनाएगी भाजपाराजनाथ सिंह ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार बनेगी। अब तक किसी भी दल के लगातार तीन बार सत्ता में नहीं आने पर उन्होंने कहा कि जो आज तक नहीं हुआ, वह भाजपा की सरकार करने में सफल रही है। यह पूरे देश में हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट पर भी राजनाथ सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम तात्कालिक स्थिति के कारण बदले।
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में माहौल काफी अच्छा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में काफी शानदार काम किया है। वे बहुत अच्छी सरकार चला रहे हैं। एक बार फिर सत्ता में वापसी करने में सफल होंगे।
चुनावी मुद्दों का किया जिक्रराजनाथ सिंह ने चुनावी मुद्दों पर साफ कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के मसले पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने शानदार कामयाबी हासिल की है। किसी भी प्रदेश में विकास की पहली शर्त होती है, चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था। यह मुद्दा आज के समय में प्रदेश के समक्ष सबसे बड़ा है। इसके अलावा विकास का मुद्दा भी हम लोगों के बीच लेकर जाएंगे। प्रदेश में विकास की गति बेहतर रही है। प्रदेश का विकास लगातार हो रहा है और यह दिख रहा है।
रक्षा मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जहां भी हम सरकार में रहे हैं, वहां चुनाव में हम विकास के मुद्दे को लेकर जाते हैं। चाहे दूसरी बार हो या तीसरी बार, विकास का मुद्दा ही हमारा प्रमुख मुद्दा होता है। यूपी में भाजपा सरकार का विकास जमीन पर दिख रहा है। इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है।
बिहार को लेकर बड़ा दावाराजनाथ सिंह ने बिहार चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग प्रक्रिया समाप्त होने और बंपर मतदान के बाद बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि लोगों का जिस प्रकार का उत्साह है और लोगों ने एनडीए पर भरोसा जताया है, उससे साफ है कि प्रदेश में हमें दो तिहाई से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी। हम इस चुनाव में 160 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने वाले हैं।

You may also like

फर्जी ट्रेडिंग फाइनेंस का झांसा देकर 3.75 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

गीता ज्ञान प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मप्रः मुख्यमंत्री से मिले स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी, बैज-स्कार्फ से किया स्वागत

मप्र में मुस्कान विशेष अभियान के तहत 6 दिन में 314 से अधिक बालिकाएं सकुशल दस्तयाब

भगवत गीता से मिलती है कर्तव्य, आत्मज्ञान और भक्ति के मार्ग पर चलने की सीखः राजेन्द्र शुक्ल