अगली ख़बर
Newszop

New Vande Bharat Train: एक और वंदे भारत की सौगात, 8 नवंबर को यहां से भरेगी फर्राटा, रूट और टाइम चेक कर लीजिए

Send Push
नई दिल्‍ली: फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्‍शन के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ 8 नवंबर यानी शनिवार को होगा। यह नई ट्रेन यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस को फिरोजपुर कैंट और दिल्ली जंक्शन के बीच चलाने का फैसला किया है।
इसका नंबर 26462/26461 है।

इस खास ट्रेन की पहली यात्रा 8 नवंबर 2025 को फिरोजपुर कैंट से शुरू होगी। नई वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन फिरोजपुर कैंट से सुबह 8:05 बजे रवाना होगी।


यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकेगी। फरीदकोट में यह 8:43 बजे पहुंचेगी और 8:45 बजे आगे बढ़ जाएगी। बठिंडा जंक्शन पर ट्रेन 9:30 बजे पहुंचेगी और 9:35 बजे प्रस्थान करेगी। धूरी जंक्शन पर यह 10:43 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे निकलेगी। पटियाला में ट्रेन 11:25 बजे पहुंचेगी और 11:27 बजे आगे बढ़ेगी। अंंबाल छावनी में यह 12:18 बजे पहुंचेगी और 12:20 बजे रवाना होगी। कुरुक्षेत्र में ट्रेन 12:48 बजे पहुंचेगी और 12:50 बजे आगे बढ़ेगी। पानीपत जंक्शन पर यह 13:25 बजे पहुंचेगी और 13:27 बजे प्रस्थान करेगी। अंत में, यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन पर 15:05 बजे पहुंचेगी।


पूरा रूट और टाइम टेबल
सरकार के फोकस की वजह क्‍या?
वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे के लिए 'मेक इन इंडिया' और सेमी-हाई-स्पीड टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसकी मुख्य विशेषताओं में तेज रफ्तार (अधिकतम 160 किमी/घंटा तक), स्वचालित दरवाजे, आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली और विमानों जैसे बायो-वैक्यूम टॉयलेट शामिल हैं। यह ट्रेन 'ट्रेन सेट' तकनीक पर आधारित है। यानी इसमें अलग से इंजन नहीं होता। इससे इसकी एक्‍सीलरेशन क्षमता बढ़ जाती है। यात्रा का समय 25% से 45% तक कम हो जाता है। सरकार का मुख्य फोकस इस ट्रेन के माध्यम से पूरे देश में आधुनिक, तेज और सुरक्षित रेल संपर्क स्थापित करने पर है। वंदे भारत को 'कवच' जैसी स्वदेशी टक्कर-रोधी प्रणाली से सुसज्जित किया गया है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें