नई दिल्लीः बादलों की वजह से दिन के समय राजधानी का मौसम बदल गया है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। अब बुधवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय घने बादल रहेंगे। दोपहर तक बादल कम हो जाएंगे।
न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहामंगलवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। इससे पूर्व 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा था। उस दिन 15 एमएम बारिश हुई थी। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। बादलों की वजह से तापमान में यह बदलाव आए है। पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं हवा में नमी का स्तर 63 से 91 प्रतिशत तक रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को सुबह के समय घने बादल रहेंगे। दोपहर तक बादल कम हो जाएंगे। सुबह के समय स्मॉग दिख सकता है।
प्रदूषण कम होकर खराब स्तर परप्रदूषण मंगलवार को खराब स्तर पर रहा। दो दिन बाद प्रदूषण बेहद खराब से कम होकर खराब स्तर पर आया है। आने वाले दो दिनों तक इसके खराब स्तर पर ही रहने की संभावना है। हवाओं में आई तेजी की वजह से प्रदूषण में कमी की बात कही जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 294 रहा। सुबह दस बजे यह 304 था। इसके बाद पूरे दिन मामूली कमी आती रही। फरीदाबाद में एक्यूआई 167, गाजियाबाद में 238, ग्रेटर नोएडा में 296, गुरुग्राम में 177 और नोएडा में 290 रहा।

You may also like

कनाडा में जॉब कर ली, वर्क एक्सपीरियंस मिल गया? अब सरकार आपको खुद देगी PR, जानिए कैसे

युसूफ हुसैन : वह अभिनेता जिसने अपनी बचत से बचा लिया था हंसल मेहता का करियर

बांग्लादेश से सैन्य गठजोड़ मजबूत कर रहा पाकिस्तान, निशाने पर पूर्वोत्तर भारत

Paliganj Assembly Seat: बिहार में पालीगंज की जनता ने हर बार खींची नई लकीर, रामलखन सिंह यादव के गढ़ पर अबकी बार किसका पताका, जानें

कर्तव्य पथ पर भारतीय वायु सेना और जर्मन माउंटेन आर्मी बैंड ने की सुरमयी साझेदारी