Acerpure 100 inch QLED Smart TV : एसर ग्रुप की ब्रैंड Acerpure ने भारत में 100 इंच का QLED टीवी लॉन्च किया है। Nitro Z Series के टीवी को गेमिंग और प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इस टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। टीवी Dolby Vision और HDR10 जैसे कई दमदार फीचर के साथ आता है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत तीन लाख रुपये से कम है। स्मार्ट टीवी में बेहतर गेमिंग के लिए कई फीचर्स मिलते हैं। स्मार्ट टीवी की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Film Maker Mode के साथ आता है टीवीAcerpure Nitro Z Series में 100 इंच QLED डिस्प्ले मिलता है। यह लोगों को घर में ही थिएटर का एक्सपीरियंस देगा। गेमिंग का शौक रखने वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन होगा। इस टीवी में 4K रेजलूशन, 400 nits ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।
इस टीवी में Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको बिल्कुल असली जैसे रंग और डिटेल देखने को मिलेंगे। इसमें Film Maker Mode भी दिया गया है, जो फिल्मों को उसी तरह दिखाता है जैसा फिल्म निर्माताओं ने सोचा था। टीवी सामान्य रोशनी में भी अच्छी पिक्चर क्वालिटी देती है।
गेमिंग के लिए ALLM फीचर से है लैसइसमें गेमिंग के लिए भी कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) शामिल है। यह अपने आप गेमिंग के लिए टीवी की सेटिंग्स को एडजस्ट कर देता है। इससे इनपुट लैग कम होता है। VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट) स्क्रीन फटने की समस्या को दूर करता है और MEMC तेज स्पीड वाले सीन में मोशन ब्लर को कम करता है। ये सभी फीचर्स मिलकर गेमिंग को और भी मजेदार और स्मूथ बनाते हैं।
इस टीवी में 3GB RAM और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टीवी Google TV पर चलता है और Google Assistant का वॉयस कंट्रोल मिलता है। आप सिर्फ बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 60W के स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। इससे आपको चारों तरफ से आवाज का एक्सपीरिसंय मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi दिया गया है, जो तेज और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन देता है। इसके अलावा इसमें HDMI और USB पोर्ट मिलता है। यह टीवी भारत में एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 2,59,999 रुपये है।

You may also like

आखिरकार सरकार की नींद खुल ही गई... दिल्ली में ग्रैप-3 लगाने में देरी पर क्यों भड़के एनवायरमेंट एक्सपर्ट

सख्त से सख्त सजा दी जाएगी... दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों पर फूटा शाह का गुस्सा, ऐक्शन में अफसर

IPL 2026 में क्या मुंबई इंडियंस से नहीं खेलेंगे Rohit Sharma? इस भारतीय दिग्गज ने दिया है इसका जवाब

Delhi Blast: अमित शाह इस्तीफा दें... दिल्ली में ब्लास्ट के बाद विपक्ष ने उठाई मांग, BJP ने भी दिया करारा जवाब

इस्लामाबाद कोर्ट धमाके में 12 की मौत, शहबाज़ शरीफ़ ने भारत पर लगाया यह आरोप