पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत में तैनात एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऋतु पुनिया को यूपी सरकार ने पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है। उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया गया है। दरअसल उन्होंने 7 नवंबर को सदर कोतवाली में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। ऋतु ने प्रिंस पर छवि खराब करने, रंगदारी मांगने और हमला करवाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 8 नवंबर को प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, जिसके बाद राजनीति गरमा गई थी। विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश और देंवेंद्र सिंह ने पीलीभीत पहुंचकर प्रशासन पर तमाम आरोप लगाए थे।
हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने प्रिंस गौड़ को जेल से हटाकर जिला अस्पताल में भेज दिया था। उनके स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया गया था। इतना ही नहीं, कोतवाली पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ दर्ज मुकदमे से गंभीर धाराएं भी हटा दी थीं। इसके बाद प्रिंस को 11 नवंबर को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विहिप ने लगाए थे पक्षपात के आरोपपूरे घटनाक्रम में एडीएम के खिलाफ नाराजगी को देखते हुए कार्रवाई तय मानी जा रही थी। विहिप और भाजपा के नेताओं ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया था। इस मामले में एडीएम ऋतु पुनिया की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे थे।
अलीगढ़ नगर निगम की कार्यशैली में कराए ताबड़तोड़ बदलावपीसीएस अफसर ऋतु पुनिया की छवि तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में है। वह उत्तर प्रदेश राजस्व सेवा 2012 बैच की अधिकारी हैं। बरेली से पहले वह अलीगढ़ में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थीं। उस समय उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली में ताबड़तोड़ बदलाव कराए थे। उनका तीखा तेवर अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक को नापसंद आया।
नगर सफाई संघ के पदाधिकारियों से हुई थी कहासुनीऋतु पुनिया की नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों से रेलवे रोड को लेकर कहासुनी हुइई जिसको लेकर पदाधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा था। करीब सात महीने के कार्यकाल में ऋतु पुनिया लगातार चर्चा में बनी रहीं। ऋतु पुनिया बदायूं में भी एडीएम प्रशासन रह चुकी हैं।
मंडी के प्रभारी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया थाआपको बता दें कि नवंबर के शुरुआती दिनों में पीलीभीत में ऋतु पुनिया ने मंडी समिति में निरीक्षण किया था। इस दौरान आढ़ती के माध्यम से धान खरीद रहे केंद्र प्रभारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उनकी इस कार्रवाई से मंडी में खलबली मच गई। ऋतु पुनिया ने जब केंद्र प्रभारी का फोन चेक किया तो इसका खुलासा हुआ। केंद्र प्रभारी के मोबाइल फोन से आढ़ती से बातचीत की चैट मिली।

You may also like

खाद्य आयुक्त रोशन जैकब के छापे के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, कानपुर के सहायक आयुक्त और डीआई लखनऊ संबद्ध

दिल्ली ब्लास्ट : 500 से ज्यादा जगह रेड... 50 अफसरों की 10 टीमें कर रही जांच, देशभर में NIA का ऐक्शन शुरू

बांग्लादेश को 'पाकिस्तान' बनने से रोकने में भारत की भूमिका अहम... शेख हसीना बड़ा बयान, दिल्ली से की बड़ी अपील

तालिबान ने रोका व्यापार, अब पाकिस्तान में आएगी तबाही, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के दावे की व्यापारियों ने खोल दी पोल, बताया भारत इफेक्ट

आवारा कुत्तों से पत्नी को प्यार, आपसी टकराव और घर में तनाव... पति ने हाईकोर्ट से मांगा तलाक