नई दिल्ली: एयर इंडिया की एक फ्लाइट ने दिल्ली के सैन फ्रांसिस्को दिल्ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन उसे अचानक मंगोलिया के उलानबटार शहर में उतार लिया गया। एयर इंडिया की तरफ से बताया गया कि ऐसा तकनीकी खराबी के कारण किया गया। फ्लाइट फिलहाल उलानबटार में ही जरूरी जांच से गुजर रही है।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI174 ने 2 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता के रास्ते दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। लेकिन फ्लाट में आसमान में उड़ते समय ही तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट को मंगोलिया के उलानबटार में एहतियातन उतारा गया। बताया जा रहा है कि चालक दल को रास्ते में तकनीकी खराबी का संदेह था, जिसके बाद फ्लाइट को लैंड करने का फैसला लिया गया।
यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेदइमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयर इंडिया ने बयान जारी कर अपना स्पष्टीकरण भी दिया। एयरलाइन कंपनी ने कहा कि हम सभी यात्रियों की सहायता के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सभी को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए कंपनी को खेद है। एयर इंडिया में यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

IMPORTANT UPDATE
— Air India (@airindia) November 3, 2025
"AI174 of 02 November, operating from San Francisco to Delhi via Kolkata, made a precautionary landing at Ulaanbaatar, Mongolia, after the flight crew suspected a technical issue en route. The aircraft landed safely at Ulaanbaatar and is undergoing the necessary…
यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेदइमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयर इंडिया ने बयान जारी कर अपना स्पष्टीकरण भी दिया। एयरलाइन कंपनी ने कहा कि हम सभी यात्रियों की सहायता के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सभी को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए कंपनी को खेद है। एयर इंडिया में यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
You may also like

रित्विक घटक: विभाजन के दर्द को सिनेमा में जीवित करने वाला

अमित ठाकरे का प्रकाश सुर्वे पर तीखा हमला: मराठी भाषा का अपमान

युगांडा में धर्म परिवर्तन के कारण पिता ने बेटी को जिंदा जलाया

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

चूना खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ: 15 दिनों में 12 रोगों से छुटकारा