कुणाल सिंह राजपूत की नई भोजपुरी फिल्म 'जय हो दुर्गा मैया के' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दिनेश एस. यादव के डायरेक्शन में बनी यह एक भक्ति फिल्म है, जिसमें खूब सारा फैमिली ड्रामा है, दुर्गा देवी के भक्तों की आस्था है, शैतानी ताकतें हैं और भक्ति की शक्ति है। 'कैप्टन वॉच हिट्स' यूट्यूब चैनल पर गुरुवार को रिलीज हुए इस ट्रेलर को खूब देखा जा रहा है। कुछ ही घंटों में इसे करीब 50 हजार व्यूज मिल चुके हैं।
'जय हो दुर्गा मैया के' का निर्माण किरण जोनेजा ने किया है। जबकि इसकी दिल छू लेने वाली कहानी अरविंद यादव ने लिखी है। फिल्म में भरत चौहान का संगीत है। चित्रांगदा मिश्रा, मनीष कुमार, संजू चौहान ने इसके गीत लिखे हैं।
यहां देखें, 'जय हो दुर्गा मैया के' का ट्रेलर
'जय हो दुर्गा मैया के' की कहानी
करीब साढ़े तीन मिनट के ट्रेलर की शुरुआत सूरज और उसकी प्रेम कहानी से होती है। घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं हैं, इसलिए दोनों मंदिर में जाकर शादी रचाने का फैसला करते हैं। सूजर अपनी पत्नी को ब्याहकर घर तो लाता है, लेकिन इसके साथ ही उसके लिए परिवार के दूसरे लोग मुश्किलें खड़े कर देते हैं। परिवार अपनाने के लिए तैयार नहीं होता।
इस भोजपुरी फिल्म की कहानी में आगे हमें फैमिली ड्रामा के साथ ही काला जादू देखने को मिलता है। सूरज और उसकी पत्नी मां दुर्गा के भक्त हैं। बड़ी मिन्नतों के बाद उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजती है। लेकिन डॉक्टर से पता चलता है कि बच्चे के शरीर के एक हिस्से में ताकत नहीं है। वह फैसला लेते हैं मां दुर्गा ही अब सहारा है। लेकिन इस बीच काली ताकतों का जाल फैलने लगता है।
ट्रेलर में हम मां दुर्गा को नारद से चर्चा करते हुए देखते हैं। भगवती अपने भक्तों की मदद के लिए आगे आती हैं। कहानी में दुष्टों का संहार होता है। दुखों का अंत होता है। लेकिन इससे पहले यह तीन मिनट बेहद मार्मिक अनुभव देते हैं।
'जय हो दुर्गा मैया के' की कास्ट
फिल्म में कुणाल सिंह राजपूत के साथ ही बेबी काजल, गोलू तिवारी, रचना यादव, अभय झा, शशि शुक्ला, इंद्रसेन यादव, लवी ठाकुर, अनिता ओझा, सपना यादव, गौरव उपाध्याय और जीशान खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

You may also like

भाजपा की सोच के कारण लोग करे रहे पार्टी का प्रतिकार : कमलेश

झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव के तहत आईसीटी चैंपियनशिप का आयोजन

चेंबर की वेबसाइट को किया जाएगा 10 दिनों में अपडेट : राजीव

उप निरीक्षक दूरसंचार परीक्षा-2024 (गृह विभाग) की 09 नवम्बर को होगी परीक्षा

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एसएमएस स्टेडियम में भव्य आयोजन