लाइव हिंदी खबर :- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यूके के व्यवसाय और व्यापार विभाग के सचिव पीटर काइल और स्कॉटलैंड के सचिव डगलस अलेक्जेंडर के नेतृत्व में यूके के शीर्ष व्यावसायिक नेताओं के साथ वार्ता और विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग और निवेश के लिए अवसरों को समझने और विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने महाराष्ट्र को भारत में निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बताते हुए उद्योगपतियों और व्यापारियों को राज्य में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश तकनीकी साझेदारी और व्यापार विस्तार के अवसरों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार उद्योग और व्यापार के विकास के लिए सभी सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध करा रही है।
यूके के प्रतिनिधियों ने भी महाराष्ट्र में व्यापारिक अवसरों इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के अनुकूल माहौल की सराहना की। इस बैठक से भारत-यूके व्यापार संबंधों को और मजबूत करने और नए प्रोजेक्ट की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान की और भविष्य में और अधिक सशक्त व्यापार और आर्थिक साझेदारी स्थापित करने पर जोर दिया।
You may also like
भारतीय टीम ने खोज लिया है हर टूर्नामेंट में चैंपियन बनने मंत्र, सूर्यकुमार यादव ने बताया सफलता का राज
Nobel Prize In Literature 2025 : हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, जानिए किस कृति के लिए किया जाएगा सम्मानित
प्रदीप रंगनाथन की फिल्म 'डूड' का ट्रेलर रिलीज, तुलना पर दिया जवाब
शादी के बाद दुल्हन सबसे पहले गूगल पर` क्या सर्च करती हैं? रिपोर्ट में सामने आया ऐसा सच जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे
सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, पांच नामों का ऐलान