लाइव हिंदी खबर :- पांच साल के लंबे अंतराल के बाद भारत से चीन के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान ने उड़ान भरी। यह ऐतिहासिक उड़ान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, कोलकाता से रवाना हुई, जिसने दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं की पुनः शुरुआत का मार्ग प्रशस्त किया है। भारत और चीन के बीच वाणिज्यिक उड़ानें कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हो गई थीं|
जिसके बाद अब यह पहली उड़ान सामान्य यात्री सेवा के तहत शुरू की गई है। हवाई अड्डा प्रशासन ने इस अवसर को भारत-चीन कनेक्टिविटी की नई शुरुआत बताया। यात्रियों ने भी इस उड़ान को लेकर उत्साह व्यक्त किया, क्योंकि इससे व्यापार, पर्यटन और लोगों के आवागमन में आसानी होगी।
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह सेवा सीमित रूप से संचालित की जाएगी, लेकिन यात्रियों की मांग बढ़ने पर उड़ानों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों और संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
You may also like

भारत के इस राज्य में अगले साल चुनाव, लेकिन अभी नहीं होगा SIR, जानें 12 राज्यों में क्यों नहीं किया शामिल

आत्मनिर्भर भारत के लिए देश की महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना जरूरी : कांता कर्दम

पंजीयन कार्ड का नवीनीकरण 15 नवंबर तक कराएं श्रमिक : उप श्रमायुक्त

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा के तीन आरोपिताें को दी जमानत

'राहुल गांधी पाकिस्तानियों के जननायक हैं' कांग्रेस के वीडियो पर BJP ने किया पलटवार, तेजस्वी पर क्या कहा जानिए





