लाइव हिंदी खबर :- 22 सितंबर 2025 को भारत-फ्रांस सिविल न्यूक्लियर एनर्जी पर विशेष कार्यबल की दूसरी बैठक आयोजित की गई| इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की विदेश सचिव विक्रम मिश्री और फ्रांस की यूरोप व विदेश मामलों की मंत्रालय की महासचिव एनी-मैरी डेस्कोटस ने की| बैठक में दोनों देशों के बीच नाभिकीय ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने और साझा परियोजनाओं पर चर्चा की| दोनों देशों के बीच बैठक का उद्देश्य सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में तकनीकी साझेदारी, सुरक्षा मानकों और ऊर्जा उत्पादन एवं रणनीतियों को आगे बढ़ाना बताया गया।
MEA के अनुसार दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी प्रशिक्षण कार्यक्रम, तकनीकी सहयोग और सुरक्षा उपायों को और गहन बनाने पर सहमति व्यक्त की है। इसके अलावा बैठक में नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों के साथ संयोजन और पर्यावरण मानको के पालन को भी महत्व दिया गया। इससे बैठक में भारत और फ्रांस के बीच सिविल न्यूक्लियर सहयोग को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों देशों ने आगे की योजनाओं और सहयोग के ढांचे को मजबूती देने का संकल्प लिया।
You may also like
रोहित, विराट और बुमराह के साथ इन 11 खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! जानें श्रेयस अय्यर का क्या होगा?
भाभी ने शादी से किया इनकार, तो देवर ने कर दिया ऐसा खौफनाक कांड!
पत्रकार राजीव प्रताप की संदिग्ध मौत: अब तक क्या पता चला, परिवार और दोस्तों ने क्या कहा
AIIMS Nursing Officer Recruitment Test Results Announced
ये आदमी था दुनिया का पहला इंसान` जिससे हुई थी सृष्टि की रचना जानिए पूरी कहानी