अगली ख़बर
Newszop

Most Holidays- भारत में नहीं इन देशों में मिलती हैं सबसे अधिक छुट्टियां, जानिए इन देशों के बारे में

Send Push

दोस्तो भारत अपनी एतिहासिकता, संस्कृति और विविधता के लिए पूरी दुनिया में विख्याता हैं, भारत में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाते हैं। दिवाली से लेकर ईद, क्रिसमस से लेकर गुरुपर्व तक, हर त्योहार देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब है। शायद ये ही वजह कि यहां सबसे ज्यादा अवकाश आते हैं, आइए जानते हैं भारत के अलावा किन देशों में सबसे ज्यादा अवकाश आते हैं-

image

सार्वजनिक अवकाशों में भारत अग्रणी

दुनिया में सबसे ज़्यादा सार्वजनिक अवकाश भारत में हैं। विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुसार, देश में सालाना 42 सार्वजनिक अवकाश मनाए जाते हैं

नेपाल: भारत का पड़ोसी देश कई त्योहार मनाता है, जहाँ कुल 35 सार्वजनिक अवकाश हैं, जो मुख्यतः हिंदू और बौद्ध परंपराओं के कारण हैं।

ईरान: ईरान में छुट्टियां मुख्यतः इस्लामी कैलेंडर और प्राचीन रीति-रिवाजों पर आधारित होती हैं, जहाँ कर्मचारी हर साल 26 सार्वजनिक अवकाश मनाते हैं।

image

म्यांमार: इस देश में भी 26 छुट्टियां मनाई जाती हैं, जिनमें थिंगयान जल महोत्सव जैसे लोकप्रिय त्योहार शामिल हैं।

श्रीलंका: यहाँ के लोग प्रतिवर्ष 25 सार्वजनिक अवकाश मनाते हैं, जिनमें स्वतंत्रता दिवस, सिंहली और तमिल नव वर्ष, और वेसाक शामिल हैं।

मलेशिया: धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सवों पर आधारित 24 सार्वजनिक अवकाशों के साथ, मलेशियाई लोगों के पास अपनी परंपराओं का सम्मान करने के लिए पर्याप्त समय होता है।

फ़िजी: एक बहु-धार्मिक राष्ट्र होने के नाते, फ़िजी में 23 सार्वजनिक अवकाश मनाए जाते हैं, जिनमें हिंदू धर्म, ईसाई धर्म और अन्य धर्मों के त्योहार शामिल हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [hindustanlivehindi]

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें