आज 27 अक्टूबर, सोमवार को सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Price Today) के दाम में ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। दिवाली के बाद से ही सोना और चांदी कमजोर पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह 9.44 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 1500 रुपये से भी ज्यादा गिरा है। वहीं चांदी में 2000 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट है।
Gold Price: कितना है सोने का भाव?
सुबह 9.45 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 121,868 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 1583 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 121,825 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹122,110 | ₹145,930 |
| जयपुर | ₹122,170 | ₹145,980 |
| कानपुर | ₹122,220 | ₹146,030 |
| लखनऊ | ₹122,300 | ₹146,190 |
| भोपाल | ₹122,400 | ₹146,310 |
| इंदौर | ₹122,400 | ₹146,310 |
| चंडीगढ़ | ₹122,270 | ₹146,160 |
| रायपुर | ₹122,220 | ₹146,100 |
Silver Price: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 9.47 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 145,443 रुपये चल रही है। इसमें 2027 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 142,910 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 146,728 रुपये प्रति किलो हाई रिकॉर्ड बनयाा है।
पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,110 रुपये है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,400 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 145,930 रुपये है। भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत 146,310 रुपये प्रति किलो है, जो सबसे ज्यादा है।
You may also like

Honda Activa या TVS Jupiter, जीएसटी घटने के बाद किसकी हुई ज्यादा बिक्री, देखें डेटा

चक्रवात से राजस्थान के कई जिलाें में बरसात, 23 जिलों में आज भी अलर्ट

लोक आस्था के महापर्व का समापन, पटना में सीएम नीतीश ने दिए उषा अर्घ्य

'तुम्हारे पास 10 लोग हैं, मेरे पास...', धर्मेंद्र ने अंडरवर्ल्ड को दे दी थी धमकी, फैन ने किया था चाकू से हमला

100 रुपये में मिल जाती हैं ऐसी महिलाएं..., विवादित टिप्पणी के चलते कानूनी पचड़े में कंगना रनौत





