
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला पहलवान को देखा जा सकता है जो बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालकिनप्रीति ज़िंटा से हूबहू मिलती-जुलती दिख रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग अंदाजा लगाने लगे कि क्या प्रीति ज़िंटा ने WWE में डेब्यू कर लिया है।
हालांकि, येदावा पूरी तरह गलत है। वीडियो में जो महिला दिख रही हैं, वोप्रीति ज़िंटा नहीं बल्कि आयरलैंड की रेसलर लायरा वाल्किरिया हैं। उनका चेहरा प्रीति ज़िंटा से काफी मिलता है, खासकर उनके डिंपल और मुस्कान की वजह से लोग भ्रमित हो गए।लायरा वाल्किरिया एक जानी-मानी WWE रेसलर हैं जो अपनी तेज-तर्रार मूव्स और रिंग में दमदार प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं।
वोपहली NXT नॉर्थ अमेरिकन विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं और NXT UK की भी प्रतिभागी रही हैं। उनके शानदार तकनीकी खेल और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की खूब सराहना की जाती है। 2024 में WWE ड्राफ्ट के दौरान उन्हें RAW ब्रांड में शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जहांउन्होंने डकोटा काई, ज़ोई स्टार्क और इयो स्काई जैसी मजबूत रेसलर्स को हराया और फाइनल तक पहुंचीं।
हालांकि, फाइनल में वोनिया जैक्स से हार गईं। इसके अलावा, वोWWE की पहली महिला इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुकी हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें WWE के सबसे उभरते सितारों में शामिल कर दिया है।हाल ही में लायरा वाल्किरिया ने अपने साथी आयरिश रेसलर एलजे क्लेरी से सगाई की है। उन्होंने ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।
Preity Zinta debuted in WWErdquo; pic.twitter.com/SVG9g1p9Xm
mdash; Qasim Husain (@qasim_says_) October 2, 2025 Also Read: LIVE Cricket Scoreवहीं, अगर प्रीति ज़िंटा की बात करें तो वो बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।इसके साथ-साथ वो आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिनभी हैं। वोटीम के हर मैच में जोश और उत्साह के साथ मौजूद रहती हैं। उनकी मैनेजमेंट शैली और फैंस के साथ उनका जुड़ाव टीम की पहचान का बड़ा हिस्सा है। ऐसे में इस वायरल वीडियो से जुड़ी अटकलें पूरी तरह से गलतफहमी पर आधारित हैं। WWE की स्टार लायरा वाल्किरिया और प्रीति ज़िंटा सिर्फ देखने में मिलती हैं, लेकिन दोनों का पेशे से कोई संबंध नहीं है।
You may also like
झारखंड : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने बदली हजारीबाग के तेतरिया गांव की तस्वीर
अफगान विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन, 30 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार
IND vs WI: ध्रुव जुरेल के बल्ले से निकला ऐतिहासिक शतक, बन गए ऐसा करने वाले 12वें खिलाड़ी
NZ vs AUS 3rd T20 Prediction: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी