इंग्लैंड के कप्तान ने मंगलवार को लातविया पर थ्री लायंस की 5-0 की जीत में दो गोल दागे। इससे टीम 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गई।
हैरी केन ने हाल में कहा था कि उनके प्रदर्शन में सुधार का श्रेय विंसेंट कोम्पनी को जाता है। इसका जवाब देते हुए कोम्पनी ने कहा कि हैरी केन की प्रतिभा उनकी अपनी कार्यशैली और गोल करने की अथक भूख से उपजी है। उन्होंने खुद ही अगला स्तर हासिल कर लिया है।
कोम्पनी ने कहा, "हैरी केन ने हमेशा ही ऐसा किया है। उनकी मानसिकता आगे बढ़ने की है। वह सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनमें वही भूख है जिसकी उम्मीद आप युवा खिलाड़ियों से करते हैं।"
अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक माने जाने वाले 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कई व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन टॉटेनहम हॉटस्पर और बायर्न के शुरुआती कार्यकाल के दौरान उन्हें कोई टीम ट्रॉफी नहीं मिली। पिछले सीजन में बुंडेसलीगा का खिताब जीतकर उन्होंने खिताब के सूखे को समाप्त किया।
कोम्पनी ने कहा, "हैरी केन ने हमेशा ही ऐसा किया है। उनकी मानसिकता आगे बढ़ने की है। वह सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनमें वही भूख है जिसकी उम्मीद आप युवा खिलाड़ियों से करते हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Scoreहैरी केन मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में से एक हैं। केन ने अपने बेहतरीन खेल से इंग्लैंड फुटबॉल को नई ऊंचाई प्रदान की है।
Article Source: IANSYou may also like
मध्य प्रदेश : सीधी की सियासत में हेल्थ विवाद, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल
घर की खुदाई में निकली 400 किलो वजनी रहस्यमयी तिजोरी` जब खोली गई तो देखने उमड़ा पूरा गांव. जब खुला तो हर कोई रह गया दंग
महिला विश्व कप: श्रीलंका की हार का सिलसिला बरकरार, दक्षिण अफ्रीका ने 10 विकेट से हराया
वाह रे लोग वह मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन` लोग वीडियो बनाते रहे ट्रेन से गिरने के बाद जख्मी युवक ने तड़पकर अपना दम तोड़ दिया
आस्था और विश्वास से ही बना संघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन: राजनाथ सिंह