पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था और उनके फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित किया।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पहली बार टूर्नामेंट में अपने पुराने तेवर में दिखे। अफरीदी ने श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस को पारी की शुरुआत में ही आउट कर दिया। निसांका 8 रन बनाकर आउट हुए तो कुसाल मेंडिस खाता भी नहीं खोल सके।
तीसरे नंबर पर उतरे कुसल परेरा 12 गेंद पर 15 रन बनाकर हारिस रऊफ के शिकार बने। वहीं, चौथे नंबर पर आए कप्तान चरिथ असलांका 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हुसैन तलत ने आउट किया। तलत ने पूर्व कप्तान शनाका को भी शून्य पर आउट किया। श्रीलंका ने 7.3 ओवर में 58 रन पर 5 विकेट खो दिए। 13 गेंद पर 15 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा छठे विकेट के रूप में आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर तब 12.1 ओवर में 80 था।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पहली बार टूर्नामेंट में अपने पुराने तेवर में दिखे। अफरीदी ने श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस को पारी की शुरुआत में ही आउट कर दिया। निसांका 8 रन बनाकर आउट हुए तो कुसाल मेंडिस खाता भी नहीं खोल सके।
Also Read: LIVE Cricket Scoreशाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। कामिंडु मेंडिस का विकेट भी अफरीदी ने ही लिया। हुसैन तलत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिया। हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। अबरार अहमद ने बेहद किफायती गेंदबाजी की। अबरार ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट लिया। फहीम अशरफ को विकेट नहीं मिला।
Article Source: IANSYou may also like
Agni Prime Missile Launch: भारत ने पहली बार रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से दागी अग्नि प्राइम मिसाइल, इस वजह से दुश्मन में भरेगी खौफ, देखिए Video
Health: अगर रोज खाएं इंस्टेंट नूडल्स तो जानें इसका शरीर पर क्या पड़ेगा प्रभाव
FII भी इस एनर्जी स्टॉक में पैसा लगा रहे हैं, अब कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी में ₹300 करोड़ का किया निवेश
BCCI का कड़ा कदम, हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की हरकतों पर ICC में दर्ज कराई शिकायत
मोदी-नेतन्याहू के करीबी रिश्ते पर उठे सवाल, सोनिया गांधी ने दी कड़ी चुनौती