Top News
Next Story
Newszop

Ajmer ज्यादा मुनाफा के लालच देखें महिला डॉक्टर से ठगों ने हड़पे लाखों रूपये

Send Push

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने टेलीग्राम पर रिव्यू करने पर अच्छा मुनाफा होने का झांसा दिया। झांसे में आकर महिला डॉक्टर ने 20 ट्रांजैक्शन के जरिए 6 लाख 83 हजार ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत रामगंज थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रामगंज थाना पुलिस के अनुसार न्यू कॉलोनी रामगंज निवासी प्रियमवधा शर्मा के द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से रिव्यू करने के टैक्स की जानकारी प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया कि क्लिक कर रिव्यू करने पर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है।

image

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने टेलीग्राम ग्रुप पर इस कार्य के बारे में रजिस्ट्रेशन कराया और सबसे पहले 1 हजार रुपए का भुगतान किया। इसके बाद उसे 1300 रुपए प्राप्त हुए थे। ज्यादा मुनाफा कमाने की जानकारी पर उसने टेलीग्राम ग्रुप में 20 ट्रांजैक्शन के जरिए 6 लाख 83 हजार इन्वेस्ट किए। जब उसने अपने रिटर्न या प्रॉफिट राशि प्राप्त करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की तो ठगों ने उसे क्रेडिट स्कोर कम होने का कारण बताते हुए राशि रिटर्न नहीं होने का हवाला दिया।पीड़ित महिला ने बताया कि इसके बाद उसके द्वारा साइबर अपराध पोर्टल 1930 पर इसकी शिकायत दी गई। उसे एसएमएस प्राप्त हुआ कि उसकी कुल 248966 रुपए होल्ड हुए हैं। ठगों ने झांसा देकर उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loving Newspoint? Download the app now