मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के सांगोला तहसील के हातिद गांव में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दिया है। मृतक दंपत्ति की पहचान वामन महादेव घाडगे (62) और अनीता वामन घाडगे (55) के रुप में की गई है। इस घटना की छानबीन सांगोला तहसील पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वामन महादेव घाडगे और उनकी पत्नी अनीता सोमवार को दोपहर में घर में अकेले थे। इन दोनों ने दोपहर में ही अपने घर पर लोहे के एंगल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को देर रात जब वामन का बेटा घर पर आया तो उसने खिडक़ी से ही अपने वृद्ध माता-पिता को फांसी से लटकते देखा और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक दंपत्ति का सांगोला ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना की छानबीन जारी है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि चार साल पहले, वामन घाडगे के बड़े बेटे आकाश की बेंगलुरु में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद, वामन और अनीता घाडगे दोनों बहुत उदास रहते थे। बेटे की असामयिक मृत्यु का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सके और उसकी याद में लगातार रोते रहते थे। संभावना जताई जा रही है कि बेटे के वियोग में ही वामन और उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर लिया , हालांकि मामले की छानबीन हर ऐंगल से जारी है।
You may also like

India Critical Minerals: चीन की ये दीवार तोड़ेंगे भारतीय... 57 लाख की फौज होगी तैयार, सबसे बड़ा 'इकोनॉमिक थ्रिलर'

Rajasthan: सुधांश पंत की राजस्थान से विदाई, कौन होगा अगला मुख्य सचिव? लंबी रेस में चर्चा में ये नाम

दिल्ली विस्फोट सुरक्षा चूक, उठाया जाए कोई ठोस कदम: तेज प्रताप यादव

अक्टूबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश 19% घटा, स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स में आया 2,004 करोड़ का इनफ्लो

चीन व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के उद्देश्य और लक्ष्यों की दृढ़ता से रक्षा करता है : ली सोंग




